फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Gangster Rana Manssorpuria killed in encounter

Punjab: गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया एनकाउंटर में ढेर, एक दिन पहले की थी पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या

Mon, 18 Mar 2024 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 09:21 PM IST
सार

पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग शुरू हो गई। जहां गोलीबारी में राणा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Punjab: Gangster Rana Manssorpuria killed in encounter
आरोपी गैंगस्टर का फाइल फाेटो, दूसरी ओर पुलिस कर्मी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुकेरियां के पास मंसूरपुर में रविवार को पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पुराना भंगाला गांव के पास गोली लगी है। पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो गोलीबारी हुई और राणा की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

रविवार को पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी के तहत मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेरियां के डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध हथियार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मनसूरपुर में छापा मारा गया। गैंगस्टर सुखविंदर राणा ने पुलिस जाब्ते को आते देखकर फायरिंग कर दी।

इस दौरान सीने में गोली लगने से सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, गैंगस्टर के घर पर हुई फायरिंग के बीच जब तक पुलिस ने मोर्चा संभाला, तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था। 


छावनी में बदला था गांव मंसूरपुर
पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद ही छापा मारा था, लेकिन आरोपी एक पुलिसकर्मी को सीने में गोली मारकर फरार हो गया था। अब आरोपी ढेर हो गया है।

25 हजार रुपये का रखा था इनाम
सुखविंदर राणा पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज थे। वारदात के बाद एक और मामला दर्ज कर बाकी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी की फोटो जारी करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed