फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Fight between two gangs, murder of a young man by attack with weapons and shot in the head

Punjab: दो गैंग में झगड़ा, हथियारों से वार व सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, शव को जलाने का भी प्रयास

Sun, 26 May 2024 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 08:52 PM IST
सार

आरोप है कि एक युवक को कुर्सी से बांधकर पीटा, पानी में नाक डुबोकर हत्या की कोशिश की, पुलिस ने बचाया। पुलिस ने दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी हालत गंभीर है। दूसरी गैंग के 65 वर्षीय बजुर्ग को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Punjab: Fight between two gangs, murder of a young man by attack with weapons and shot in the head
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के हलवारा के थाना सुधार के गांव राजोआणा कलां में अमनजीत सिंह और गग्गू गैंग के गुटों में चल रही रंजिश ने शनिवार रात गग्गू गुट के कई युवकों ने अमनजीत गुट के गांव हांस कलां निवासी राजन सिंह (22) को हथियारों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव रविवार दोपहर बरामद किया गया गया।

विज्ञापन


राजन सिंह अपने दोस्त अमनजीत सिंह की लड़ाई में मदद करने के लिए कई अन्य दोस्तों को साथ लेकर आया था और सभी ने मिलकर शनिवार रात गग्गू के घर पर हमला किया था। लेकिन गग्गू गैंग भी पहले से पूरी तैयारी करके बैठा था। क्योंकि 14 मई को भी अमनजीत सिंह के दोस्त राजन ने गग्गू के घर पर हमला किया था जिसकी शिकायत देने के बाद भी सुधार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


वहीं, हमले में गग्गू के 65 वर्षीय पिता जगदेव सिंह को भी हाथ और पैर में किरपाण लगी। उन्हें रविवार दोपहर रायकोट के सरकारी अस्पताल में होश आया। लड़ाई के दौरान राजन गैंग का बलजोत सिंह बॉबी गग्गू गैंग के हत्थे चढ़ गया। गग्गू गैंग ने पहले राजन के शव को उठाकर राजोआणा कलां से बुर्ज हरी सिंह लिंक रोड पर स्थित हड्डारोडी के पास खेतों में फेंक दिया, शव को ट्रैक्टर से भी कुचला और जलाने की भी कोशिश की। इसके बाद राजन के दोस्त 20 वर्षीय बलजोत सिंह बॉबी को भी मारने के इरादे से गग्गू और साथी घर में कुर्सी से बांध कर पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी की नाक को पानी में डुबो-डुबो कर पीटा गया और शरीर पर तेजधार और अन्य रिवायती हथियारों से कई वार किए गए। बॉबी के रोने चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर किसी गांव वासी ने पुलिस कंट्रोल रूम और 112 नंबर पर फोन कर दिया। इस से पहले कि आरोपी बॉबी को भी मार देते सुधार पुलिस पहुंच गई और उसे बचाकर रायकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

हरमनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गग्गू के साथ राजोआणा कलां के जस्सा, चरना, अमृत, कांटी, रवि, विक्रम, रवि और आधा दर्जन अज्ञात ने मिलकर उसके भाई राजन सिंह का कत्ल किया है।

उधर, अमनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गग्गू गैंग ने 14 मई को उसे हलवारा लिंक सडक पर बुरी तरह पीट कर लूटा था और 47,000 रुपये ले गए थे। उसने थाना सुधार में शिकायत की लेकिन पुलिस उल्टा उन्हें ही झूठे क्रॉस केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वो अपने रुपये लेने के लिए गग्गू के घर गया तो उन्हें पीटा गया।


जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि मामले को डीएसपी दाखा जतिंदरपाल सिंह खुद देख रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अगर सुधार पुलिस ने मामले में कोई भी लापरवाही बरती है तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed