Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic arrangements will be altered tomorrow and Monday for the Chhath festival

Lucknow News: छठ पर्व पर कल और सोमवार को बदला रहेगा यातायात

Sat, 14 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered tomorrow and Monday for the Chhath festival
लखनऊ। छठ पर्व के अवसर पर शहर में कई आयोजन होंगे। इस कारण रविवार दोपहर 12 से रात 12 बजे तक और सोमवार तड़के तीन से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


हजरतगंज
- चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
- सिकंदरबाग चौराहे से महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका कटिंग से चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- 1090 चौराहे से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से यातायात और बसें लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

- कैसरबाग अड्डे से चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहे की ओर बसें नहीं जा सकेंगी।
- समतामूलक चौराहे से बैकुंठधाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ बसें और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।


महानगर
- नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं चलेगा।
- इक्का तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा।
- आईटी चौराहे से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा।
- नए पक्का पुल से बंधा मार्ग होते हुए बैरल नंबर- 2 की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- खदरा व फैजुल्लागंज से सामान्य यातायात नया पक्कापुल की तरफ नहीं जाएगा।
- नदवा बंधा यू-टर्न व हनुमान सेतु मंदिर चौराहे से डालीगंज इक्का तांगा चौराहे की तरफ यातायात नहीं चलेगा।


चौक
- रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जाएगा।
- नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जाने वाली बसें कुड़ियाघाट होकर नहीं जा सकेंगी।
- घैला पुल से ग्रीन कॉरिडोर मार्ग होते हुए कुड़ियाघाट की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल चौराहे से कोई भी यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed