फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: ED summons senior BJP vice president Arvind Khanna in bribe case

Punjab: भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना को ईडी का समन, 47.88 करोड़ की रिश्वत का है मामला

Mon, 29 Jan 2024 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 09:38 PM IST
सार

करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल पेश होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय वर्ष 2020 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। 

विज्ञापन
Punjab: ED summons senior BJP vice president Arvind Khanna in bribe case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना को समन जारी किया है। 15 साल पुराने मामले में ईडी ने 30 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। यह मामला करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

विज्ञापन


खन्ना पर आरोप है कि वर्ष 2008 में एक फर्म के पक्ष में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ तीन विमानों का सौदा करने के लिए करीब 47 करोड़ 88 लाख रुपये (5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत ली गई थी। ईडी ने अरविंद खन्ना को एम्ब्रेयर भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए समन किया है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय वर्ष 2020 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक खन्ना को सबसे पहले 6 जनवरी को समन और फिर 15 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। ये समन ईडी के सहायक निदेशक दीपक कुमार की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीबीआई ने भी इस मामले में कुछ समय पहले ही दायर की गई चार्जशीट में आपराधिक साजिश के तहत धारा-120बी के तहत भ्रष्टाचार से जुड़ीं धाराएं जोड़ी हैं। सीबीआई ने जून 2023 में अरविंद खन्ना, उद्योगपति अनूप गुप्ता और एडवोकेट गौतम खेतान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इस मामले में आरोपी अरविंद खन्ना के पिता का नाम भी शामिल था।

वह रक्षा सलाहकार रहे हैं। बाद में उनका नाम हटा दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वत का पैसा सिंगापुर की एक कंपनी के जरिये बिचौलियों तक पहुंचाया गया था। इस कंपनी से जुड़े अधिकारी भी ईडी के रडार पर हैं। जल्द ही इनकी भूमिका का भी पर्दाफाश होगा।


दो साल पहले भाजपा में शामिल हुए
अरविंद खन्ना दो साल पहले पंजाब भाजपा में शामिल हुए थे। पहली बार वर्ष 2002 में खन्ना कांग्रेस की टिकट पर संगरूर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक चुने गए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के उम्मीदवार रहे, लेकिन अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा से हार का सामना करना पड़ा था। 2012 में अरविंद खन्ना ने धूरी हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा। यहां एकतरफा जीत से वह पार्टी व प्रदेश में उभरकर सामने आए थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार न बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 2021 में भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और वह पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed