फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Big revelation in the firing case at NRI's house, wires connected to Manila

Punjab: एनआरआई के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, तार मनीला से जुड़े

Sat, 16 Nov 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 11:10 PM IST
सार

पुलिस ने मनीला के फाइनेंसर को नामजद किया है। शूटरों की तलाश जारी है। पीड़ित एनआरआई बलविंदर कुमार का परिचित नामजद आरोपी है। आरोपी को पीड़ित ने ही मनीला बुलाया था, दोनों का वहां फाइनेंस का काम था। पुलिस को शक, गोरा ने ही आपसी रंजिशन सुपारी देकर फायरिंग करवाई है।

विज्ञापन
Punjab: Big revelation in the firing case at NRI's house, wires connected to Manila
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के गांव कोट करार खां के एनआरआई के घर रंगदारी के लिए फायरिंग मामले की परतें खुलने लगी हैं। इस केस के तार मनीला से जुड़े हैं। खाकी की साख का सवाल बने इस मामले को सुलझाने के लिए जिला पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जिला पुलिस ने पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की तहसील बलाचौर के मूल निवासी एक व्यक्ति को नामजद किया है।

विज्ञापन


नामजद आरोपी इस समय मनीला में रह रहा है। वहीं, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बताकर 50 लाख की रंगदारी मांगने के बाद देर रात एनआरआई के घर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश के लिए पुलिस टीम जी जान से लगी हुई हैं। हालांकि खुद को जग्गू भगवानपुरिया बताने वाले ने पुलिस से सेंटिंग की बात की थी। इसके बाद तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि गांव कोट करार खां फायरिंग केस में बलाचौर के मूल निवासी गोरा को नामजद किया है। घटना के समय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच तेज कर दी थी। एसपी ने खुलासा किया नामजद गोरा इस समय मनीला में रहता है और वह शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह का अच्छे से परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवनीश उर्फ गोरा निवासी बलाचौर को कुछ समय पहले बलविंदर कुमार ने ही मनीला बुलाया था। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह का मनीला में फाइनेंस का काम है और आरोपी गोरा भी मनीला में फाइनेंस का काम करता है। जांच में पुलिस को बलविंदर कुमार व गोरा के आपसी रंजिश के संकेत मिले हैं।

पुलिस को शक है कि गोरा ने मनीला से ही सुपारी देकर बलविंदर के घर पर फायरिंग करवाई है। इस आधार पर ही उसे नामजद किया गया है। वहीं, शूटरों की तलाश के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया जल्द ही इन शूटरों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

8 नवंबर की रात को मनीला से लौटे बलविंदर को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बताने वाले व्यक्ति ने कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कॉल करने वाले पुलिस से सेटिंग होने के साथ-साथ रकम न देने पर परिवार व उसके बच्चों को नुकसान करने की धमकी दी थी।


पुलिस जांच के अनुसार बलविंदर कुमार ने 5 नवंबर को गांव में 10 गरीब कन्याओं की शादी पर करीब 17-18 लाख रुपये अपने स्तर पर खर्च किए थे। इसके वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। उसके बाद उसे रंगदारी की कॉल आई। सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद ही एनआरआई सपरिवार मनीला लौट गया। हालांकि उसने कुछ दिन भारत और रुकना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed