फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: 12 Pakistani attackers killed Manjot of Ludhiana in Dubai, four arrested

Punjab: दुबई में 12 पाकिस्तानी हमलावरों ने की लुधियाना के मनजोत की हत्या, चार गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 12:26 AM IST
सार

दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार शाम फोन पर भरोसा दिया है कि मनजोत का शव जल्द भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab: 12 Pakistani attackers killed Manjot of Ludhiana in Dubai, four arrested
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जिला लुधियाना के गांव लोहटबद्दी के 21 वर्षीय नौजवान मनजोत सिंह को दर्जन के करीब पाकिस्तानी लोगों ने दुबई में तेजधार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान मनजोत के साथ कमरे में मौजूद दो पाकिस्तानी कामगारों को भी हमलावरों ने बुरी तरह घायल कर दिया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


दुबई पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मनजोत करीब एक साल पहले दुबई गया था और परिवार के लिए वहां कड़ी मेहनत कर रहा था।
विज्ञापन


दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर रुपये लेकर बेटे मनजोत को अपने रिश्तेदार के जरिये दुबई भेजा था, जहां पर उसे कत्ल कर दिया गया है। अब बेटे का शव लाने के लिए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ेगा। दिलबाग सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें पाकिस्तानी लोगों के साथ मनजोत की लड़ाई या दुश्मनी के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजोत बहुत सीधा और मेहनती था और गांव में कभी किसी के भी साथ उसका कोई विवाद नहीं रहा। परिवार का इकलौते बेटे मनजोत सिंह दुबई की कंपनी में बतौर सहायक ड्राइवर हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। मनजोत के रिश्तेदार आत्मा सिंह ने बताया कि उन्हें दुबई से बताया गया है कि वहां नाजायज शराब तस्करों के दो पाकिस्तानी ग्रुप में रंजिश चल रही है।


हमलावर मनजोत के साथ कमरे में रह रहे पाकिस्तानी कामगारों को मारने के इरादे से आए थे और मनजोत को भी निशाना बना डाला। आत्मा सिंह ने बताया कि मनजोत का शव लाने के लिए उन्होंने सांसद डॉ अमर सिंह के माध्यम से विदेशमंत्री एस जयशंकर की मदद ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed