फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of transferring Bolero with fake documents, FIR filed against three including two named

Jaunpur News: फर्जी दस्तावेज से बोलेरो ट्रांसफर कराने का आरोप, दो नामजद सहित तीन पर प्राथमिकी

Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Allegation of transferring Bolero with fake documents, FIR filed against three including two named
जौनपुर।
विज्ञापन

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी राजेश कुमार की बोलेरो को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के जरिए अपने नाम ट्रांसफर कराने के मामले में लाइनबाजार पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश कुमार का आरोप है कि बोलेरो का वह पंजीकृत स्वामी है। उसने वाहन अपने रिश्तेदार उमेश सोनकर निवासी मझगवांकला, जलालपुर को चलाने के लिए दिया था। जब राजेश ने उमेश से वाहन वापस मांगा तो उसने गाड़ी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद राजेश पराऊगंज चौकी पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उमेश सोनकर, दिनेश सोनकर और कुछ अज्ञात लोगों ने कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर परिवहन कार्यालय में किसी अन्य व्यक्ति को राजेश के स्थान पर प्रस्तुत किया। 30 जून 2026 को बोलेरो अपने नाम ट्रांसफर करा ली। राजेश ने परिवहन कार्यालय में इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने तीन जुलाई तक वाहन वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन गाड़ी वापस नहीं की। इसके बाद उसने लाइनबाजार थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को भी डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। वहां से भी कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर लाइनबाजार पुलिस ने उमेश सोनकर और दिनेश सोनकर के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed