{"_id":"6ac5425286063a57d702bcd4","slug":"police-conducted-a-search-operation-at-liquor-shops-kanpur-news-c-214-1-knj1008-157340-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शराब दुकानों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शराब दुकानों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
कन्नौज। शराब दुकानों पर मिलावट और अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर पुलिस ने मंगलवार देर शाम सघन सर्च अभियान चलाया। आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस टीमों ने देसी, अंग्रेजी और मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। पुलिस के इस अभियान से ठेका संचालकों में खलबली मच गई।
एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने शराब दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री क्षमता, लाइसेंस, सीसीटीवी और निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री की जांच की। कई जगहों पर बोतलों की सील और बैच नंबर का भी मिलान किया गया। अधिकारियों ने शराब में मिलावट की आशंका को लेकर सैंपल की जांच पर विशेष ध्यान दिया।
पिछले दिनों शराब में पानी मिलाकर बेचने और ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया। अभियान को लेकर गोलकुआं, सरायमीरा क्षेत्र में पुलिस ने देर शाम तक ठेकों पर जांच की। इस दौरान कुछ ठेकों पर अनियमितता मिलने पर चेतावनी दी गई और रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी गई। पुलिस ने ठेका संचालकों को सख्त हिदायत दी कि निर्धारित मानकों का पालन न करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाल का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और मिलावट पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।