{"_id":"6ac54239cd8a9f8a180021c7","slug":"accusation-of-holding-women-and-children-hostage-at-home-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1084184-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला और बच्चों को घर में बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला और बच्चों को घर में बंधक बनाने का आरोप
Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमीवाला रोड स्थित भगवती निवास में महिला और उसके तीन बच्चों के साथ मारपीट, घर में जबरन घुसने और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बेबी पुंडीर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चार अक्तूबर की शाम उनके पति अरुण पुंडीर की गैरमौजूदगी में कुछ लोग जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गालीगलौज की तथा घर का दरवाजा बंद कर उन्हें बंधक बना लिया। बेबी पुंडीर ने रात में तीन बार 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन