फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Phagwara Mentally challenged girl found naked and bleeding misdeed suspected

Phagwara: नग्न और लहूलुहान अवस्था में मिली मंदबुद्धि बालिका, दुष्कर्म की आशंका; एक हिरासत में

Sat, 28 Feb 2026 09:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 09:31 AM IST
सार

पुलिस ने बालिका का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है जिसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Phagwara Mentally challenged girl found naked and bleeding misdeed suspected
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा में एक व्यक्ति ने मंदबुद्धि बालिका को अगवा कर उसे लहूलुहान व नग्न अवस्था में रेलवे फाटक के नजदीक फेंक दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बालिका का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है जिसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सफाई कर्मी का काम करती है। उसकी छोटी बेटी मंदबुद्धि है और बोल नहीं सकती। 26 फरवरी को वह रोजाना की तरह अपने काम पर चली गई थी। करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति इक्विटा नंबर पीबी 09 एई 5770 पर आया तथा बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने बताया कि उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की तो बेटी खेड़ा फाटक पर घायल अवस्था में पड़ी मिली, उसके कपड़े खून से लथपथ थे। वह नग्न अवस्था में पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि उसकी बेटी को ले जाने वाले व्यक्ति का नाम उमेश निवासी भवनशाकपुर थाना बदोखर जिला रायबरेली राज्य उत्तर प्रदेश हाल निवासी लाजवाब ढाबा के नजदीक, हरगोबिंद नगर फगवाड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed