{"_id":"69f5c99eeb739d51900efdd0","slug":"pathankot-woman-dies-in-accident-suspense-deepens-as-video-surfaces-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: हादसे में महिला की माैत, अब सामने आए वीडियो से बढ़ा सस्पेंस; पति और महिला कांस्टेबल पर बड़ा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot: हादसे में महिला की माैत, अब सामने आए वीडियो से बढ़ा सस्पेंस; पति और महिला कांस्टेबल पर बड़ा आरोप
Sat, 02 May 2026 03:23 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 02 May 2026 03:23 PM IST
सार
बच्चों का आरोप है कि उनकी मां की मौत के जिम्मेदार उनके पिता और जम्मू निवासी महिला है। इन पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि वे पठानकोट और जेएंडके पुलिस के पास भी शिकायत लेकर गए लेकिन, उन्हें इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट जिले के माधोपुर कैंट की रहने वाली एक महिला की करीब चार दिन पहले सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब मृतक महिला की मौत से पहले बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो में महिला सिमरनजीत कौर कह रही है कि उसका पति उसे व उसके बच्चों को काफी तंग कर रहा है। उसके पति के अवैध संबंध जम्मू की रहने वाली महिला कांस्टेबल के साथ है और उसी के साथ अपने घर में रहता है। हालांकि उक्त महिला भी उन्हें जान से मारने की धमकियां देती है। जिस वजह से उसे और उसके बच्चों को इन दोनों से खतरा है।
सिमरनजीत कौर वीडियो में यह भी कह रही है कि अगर उसकी हत्या होती है तो उसके लिए मेरा पति व उसके साथ रहने वाली महिला पुलिस कर्मी जिम्मेदार होगी। उसका पति उसे तलवारों से डराता है और पंखे से लटकाकर मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
वहीं, मृतका के बेटे दलजीत और बेटी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां सिरमनजीत कौर ने मौत से पहले भी पुलिस स्टेशन सुजानपुर में शिकायत दी थी कि उसके पति और उक्त महिला पुलिस कर्मी से उन्हें जान से मारने का खतरा है। लेकिन, समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। अगर, पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आज उनकी मां जिंदा होती।
बच्चों का आरोप है कि उनकी मां की मौत के जिम्मेदार उनके पिता और जम्मू निवासी महिला है। इन पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि वे पठानकोट और जेएंडके पुलिस के पास भी शिकायत लेकर गए लेकिन, उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें बनता न्याय दिलाया जाए। दूसरी तरफ, थाना सुजानपुर की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जिस बाइक सवार ने महिला सिमरनजीत कौर को माधोपुर साइड सड़क पर टक्कर मार मौत के घाट उतारा था उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मृतक महिला के पति और आरोपी बाइक चालक के बीच कोई तालमेल तो नहीं था। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है।