फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One youth drowned in Ravi river and two rescued in Pathankot

पिकनिक में हुआ हादसा: नहाते वक्त एक दोस्त रावी नदी में बहा, दो की जान बचाई गई

Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में पिकनिक मनाते वक्त हादसा हो गया। यहां पांच दोस्त रावी नदी में नहाने पहुंचे। अचानक बहाव तेज आने पर एक युवक बह गया और वहीं दो अन्य को बचा लिया गया है।  

विज्ञापन
One youth drowned in Ravi river and two rescued in Pathankot
रावी नदी।

विस्तार

गर्मी में अक्सर पंजाब भर से लोग पठानकोट के माधोपुर में नहाने और मौज मस्ती के उद्देश्य से पहुंचते हैं। रविवार देर शाम पांच दोस्त भी बटाला से पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जिनमें से एक पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि दो को पुलिस और गोताखोर काला राम ने जान पर खेलकर बचा लिया। 

विज्ञापन


लापता की पहचान गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई है। जबकि पुलिस और गोताखोर ने बटाला निवासी रमन कुमार और दीपक कुमार को तेज बहाव के बावजूद सुरक्षित बचा लिया। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद दीपक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उक्त घटना गांव सिद्दोडी के समीप रावी नदी की है। रविवार शाम गर्मी के चलते रावी में नहाने तीन दोस्त पहुंचे थे। तीन लोग रावी नदी में अंदर तक चले गए। अचानक नदी का बहाव तेज हो गया। जिसमें तीनों दोस्त फंस गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय गोताखोर कालाराम को मौके पर बुलाया। इसी दौरान गुरदासपुर निवासी दीपक तेज बहाव में बह गया। जबकि बटाला निवासी दीपक और रमन एक छोटे से टापू पर फंस गए। कालाराम ने जान पर खेल कर रमन और दीपक को बचा लिया। जबकि गुरदासपुर निवासी दीपक का अभी तक पता नहीं चला है। थाना शाहपुरकंडी प्रभारी भारत भूषण सैनी ने कहा कि लापता की तलाश जारी है। गोताखोर अपने काम पर लगे हैं। पानी का बहाव कम करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed