फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One student died in Amritsar and eight injured in Firozpur of Punjab

पंजाब: अमृतसर में ग्रिल से टकराई कार, एक की मौत, फिरोजपुर में हादसे में आठ विद्यार्थी चोटिल

Wed, 17 Nov 2021 01:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 01:52 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई। वही पांच अन्य विद्यार्थी घायल हैं। हादसा ग्वालमंडी के नजदीक हुआ। उधर, फिरोजपुर में थ्री-व्हीलर को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ विद्यार्थी चोटिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
One student died in Amritsar and eight injured in Firozpur of Punjab
अमृतसर में ग्रिल से टकराई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में अटारी से रानी का बाग की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ग्वालमंडी के निकट बीआरटीएस की ग्रिल से टकरा गई। हादसे में एक विद्यार्थी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच अन्य विद्यार्थी जख्मी हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। वहीं, क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेने के बाद जांच की जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे कार अटारी से रानी का बाग की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार यह कार बीआरटीएस की लेन में थी। ग्वालमंडी के पास पहुंच कर चालक ने कार को बाईं ओर घुमाने का प्रयास किया तो रफ्तार तेज होने के वह बीआरटीएस की ग्रिल में घुस गई। हादसे में मुक्तसर निवासी गुरबीर सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बठिंडा के शुभदीप सिंह को गंभीर हालत में अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

 
कार में सवार चार अन्य दोस्तों उदय सिंह, हरजीत सिंह, तरणदीप सिंह और जसप्रीत सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सभी घटनास्थल से फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि कार में सवार सभी खालसा कॉलेज के अंतिम साल के विद्यार्थी थे। जो रानी का बाग स्थित एक ही पीजी में रह रहे थे। सोमवार देर रात वह अटारी से शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार रही। चालक उस पर काबू नहीं रख सका और बीआरटीएस की ग्रिल से भिड़ा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री-व्हीलर को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, आठ विद्यार्थी चोटिल

फिरोजपुर के बगदादी गेट के नजदीक मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने विद्यार्थियों से भरे थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में थ्री-व्हीलर सवार आठ विद्यार्थियों को मामूली चोटें आईं हैं। बच्चों की मरहम पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
चालक सन्नी ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे आठ बच्चों को थ्री-व्हीलर पर बैठाकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेकर जा रहा था। जैसे ही बगदादी गेट के पास पहुंचा तभी जीरा गेट की तरफ से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी जबकि ऊधम सिंह चौंक की तरफ से बस आ रही थी। 

दोनों के बीच से थ्री-व्हीलर निकालते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। थ्री-व्हीलर ट्राली के नीचे घुस गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से थ्री-व्हीलर के बीच से बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को हल्की चोटें लगी हैं। मरहम पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। थ्री-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उधर, मौके पर पहुंचे एएसआई शर्मा सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली, बस व थ्री-व्हीलर चालकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल थ्री-व्हीलर का काफी नुकसान हुआ है। बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी बच्चे सरकारी स्कूल के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed