{"_id":"61450d58c0e16e50746590a6","slug":"one-person-killed-in-land-dispute-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में दो गुटों में झड़प: जमीन विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में दो गुटों में झड़प: जमीन विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Sat, 18 Sep 2021 03:28 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 03:28 AM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घायल है। मामला सदू शाह वाला गांव का है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना आरिफके के अंतर्गत गांव सदू शाह वाला में ठेके पर ली गई पंचायती जमीन (पांच एकड़) के विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि निंदर कौर के बयान पर आरोपी विरसा सिंह, रणजीत सिंह (पिता-पुत्र), इंद्रजीत सिंह, जरनैल सिंह (पिता-पुत्र) व संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश: पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, तलाशी अभियान चलाया
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। निंदर कौर निवासी गांव सदू शाह वाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पांच एकड़ जमीन पंचायत से ठेके पर ली थी। इसी गांव के आरोपी विरसा सिंह ने निंदर कौर को फोन कर मामला सुलझाने के लिए दाना मंडी बुलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब: विस्फोट की जांच करने जलालाबाद पहुंचीं एजेंसियां, फिरोजपुर में तीन को उठाया, सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
निंदर अपने पति शमशेर सिंह (57) व देवर भूपिंदर सिंह के साथ वहां पहुंचीं। दोनों गुटों में जमीन को लेकर बहस हो रही थी। शोर सुनकर पंचायत के सदस्य और गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए। पंचायत के एक सदस्य ने विरसा सिंह को समझाने की कोशिश की तो उसने कार से बंदूक निकाल कर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी रणजीत सिंह ने गोली चला दी, जो शमशेर सिंह के पांव पर लगी। इसी दौरान आरोपी इंद्रजीत सिंह ने भी अपनी बंदूक से फायर कर दिए। इसके अलावा आरोपी जरनैल सिंह ने दो गोलियां चलाईं जो किसी को नहीं लगी। शमशेर सिंह को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।