फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistani drone seen near the international border in Gurdaspur of Punjab

पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश: पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, तलाशी अभियान चलाया

Sat, 18 Sep 2021 02:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 02:58 AM IST
सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसकी ड्रोन गतिविधियां लगातार जारी हैं। हालांकि मुस्तैद बीएसएफ जवान उसके मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। अमृतसर के बाद अब गुरदासपुर में पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश सामने आई है। गुरुवार की रात गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। 

विज्ञापन
Pakistani drone seen near the international border in Gurdaspur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार रात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे बीएसएफ की 10 बटालियन की बीओपी सहारन के पास जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर भारतीय सीमा पर प्रवेश करने के प्रयास को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमृतसर: भारतीय क्षेत्र में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, तलाशी अभियान में खाली बैग मिला
विज्ञापन


बीएसएफ ने रात के समय ही संबंधित क्षेत्र में नाकाबंदी करने के बाद शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस के साथ साझा सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों और आम लोगों के अलावा समाजसेवी और धार्मिक संगठनों से देश की सीमाओं की रक्षा करने में सीमा सुरक्षा बल को सहयोग देने की अपील की और सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें, जिससे कोई भी देश विरोधी तत्व अपने गलत इरादों को कामयाब न कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंक की साजिश: पंजाब में 13 बार पाकिस्तानी ड्रोन कर चुके घुसपैठ, चीन का भी कनेक्शन आया सामने

पंजाब में ड्रोन से हथियार भेज रहा पाकिस्तान
पाक में बैठे आतंकी आईएसआई की मदद से सरहद के जरिये पंजाब में विस्फोटक भेज रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह बड़ी चुनौती है। ड्रोन के जरिये तरनतारन, अमृतसर व गुरदासपुर में पाक आतंकी विस्फोटक सामग्री भेज चुके हैं। टिफिन बम पंजाब में काफी मात्रा में पहुंच चुके हैं। हालांकि पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो मॉड्यूल का हाल ही में भंडाफोड़ किया। वहीं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed