फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Old Man found murdered in garhshankar of punjab

Murder: घर में अकेले रहते 82 साल के बुजुर्ग की हत्या, टॉयलेट सीट से बंधे थे हाथ, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

Sat, 05 Nov 2022 06:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 06:27 PM IST
सार

गांव घागो रोड़ावाली में 82 साल के बुजुर्ग धर्म चंद पुत्र बंता राम घर में अकेले रहते थे। उनके तीनों बेटे विदेश में रहते थे। उन्हें रोटी और खाने पीने का सामान पड़ोस में रहने वाले कमलजीत पुत्र गुरनाम सिंह का परिवार देता था।

Old Man found murdered in garhshankar of punjab
बुजुर्ग की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के गढ़शंकर के गांव घागो रोड़ावाली में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने 82 साल के बुजुर्ग को बाथरूम में बांध कर उसकी हत्या कर दी। घर में अलमारियों के ताले टूटे थे और बुजुर्ग धर्म चंद के पर्स में से भी पैसे गायब थे। हालांकि चोरी क्या हुआ, इसका पता मृतक धर्म चंद के बेटों के आने पर ही चलेगा। पुलिस ने हत्या के मामले में बुजुर्ग के दामाद हरभजन लाल के बयान पर अज्ञात हत्यारों पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


गांव घागो रोड़ावाली में 82 साल के बुजुर्ग धर्म चंद पुत्र बंता राम घर में अकेले रहते थे। उनके तीनों बेटे विदेश में रहते थे। उन्हें रोटी और खाने पीने का सामान पड़ोस में रहने वाले कमलजीत पुत्र गुरनाम सिंह का परिवार देता था। शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे गुरनाम सिंह रोटी देने गए तो धर्म चंद नहीं थे। इस पर गुरनाम सिंह ने उनके दामाद हरभजन लाल निवासी साधोवाल को फोन कर किया। आधे घंटे में वह परिवार सहित वहां पहुंच गए और सभी कमरे चेक किए। और गांव में एक और जगह परिवार का कमरा था, वहां चेक किया लेकिन धर्म चंद वहां भी नहीं मिला। 


अमेरिका में रहने वाले धर्म चंद के एक बेटे का कमरा बंद था। धर्म चंद के भतीजे ने उसे फोन कर बताया कि सभी जगह चेक कर लिया लेकिन आपके पिता नहीं मिले। इस पर बेटे ने कहा कि ताला तोड़ कर देखो। कमरे का ताला ना खुलने पर वहां पर मौजूद लोगों ने खिड़की का उखाड़ा और अंदर गए तो कमरे के बाथरूम में धर्म चंद टॉयलेट सीट से बंधे पड़े थे। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मुंह पर लाल निशान थे। धर्म चंद की मौत हो चुकी थी। इसके बाद गढ़शंकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने धर्म चंद का शव कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगो ने धर्म चंद की हत्या की है मामले की जांच की जा रही है आरोपी शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक धर्म चंद के दामाद हरभजन लाल ने बताया कि अज्ञात हत्यारों ने बेहरमी में धर्म चंद को मारा। उनके हाथ प्लासटिक की रस्सी से बांध कर टॉयलेट सीट के साथ रस्सी बांधी हुई थी। उनके चेहरे और गले पर लाल निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घर में अलमारियों व अन्य चीजों के ताले तोड़े गए हैं और अलमारियों से सामान चोरी हुआ है। उनके पर्स में हमेशा काफी पैसे रहते थे लेकिन पर्स से भी पैसे नहीं मिले। लगता है कि हत्यारे चोरी करने आए थे और पहचाने जाने पर ही उन्होंने धर्म चंद की हत्या कर दी। चोरी क्या हुआ है, इसका पता तो उनके बेटों के आने के बाद पता चलेगा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed