{"_id":"6a963a2416f254a5020060fd","slug":"murder-in-jalalabad-son-shoots-father-over-land-dispute-distressed-by-physical-abuse-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में हत्या: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मारपीट और जायदाद बेच देने की बात से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जलालाबाद में हत्या: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मारपीट और जायदाद बेच देने की बात से था परेशान
Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
Published by: Nivedita
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
सार
मुख्तियार सिंह का अपने बेटे गुरबाज सिंह से अक्सर विवाद रहता था। पिता कथित तौर पर बेटे के साथ मारपीट करता था और जमीन बेच देने की धमकी देता था। इन बातों से गुरबाज सिंह परेशान था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन-जायदाद के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे गुरबाज सिंह उर्फ बाजा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में हत्या का राज खुला।
यह घटना 4 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे हुई। गुरबाज सिंह ने घर में सो रहे अपने पिता मुख्तियार सिंह को उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। गोली लगने से मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुख्तियार सिंह का अपने बेटे गुरबाज सिंह से अक्सर विवाद रहता था। पिता कथित तौर पर बेटे के साथ मारपीट करता था और जमीन बेच देने की धमकी देता था। इन बातों से गुरबाज सिंह परेशान था। थाना वैरोके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
जांच में सामने आई सच्चाई
जांच अधिकारी प्रकट सिंह ने बताया कि पहले मुख्तियार सिंह द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। परिजनों के बयान पर इसे आत्महत्या माना गया। हालांकि, पुलिस को मिले सबूतों ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपी गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।