फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Misdeed with 36 year old woman in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में हैवानियत: घर से उठाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 27 Oct 2021 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को घर से उठाकर खेत में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता को अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Misdeed with 36 year old woman in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में घर से देर रात महिला को उठाकर खेतों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट भी की गई है। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सुरेश कुमार गोयल की अदालत में पेश हुई।

विज्ञापन


जज ने सिविल अस्पताल के मेडिकल अधिकारी को पीड़िता का मेडिकल कराने का आदेश दिया और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को एसीजेएम के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता (36) ने पुलिस को शिकायत दी है कि 14 अक्तूबर की रात को पति संग घर में सो रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे शौचालय जाने के लिए उठी। तीन आरोपी दीवार फांद कर घर में घुसे और उसका मुंह बंद कर उठाकर पास के खेतों में ले गए। जहां पर आरोपी प्रेम सिंह, मंगल सिंह व रिंकू ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी जसपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़ित परिवार की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता एसीजेएम सुरेश कुमार गोयल की अदालत में पेश हुई। जज ने पीड़िता की शिकायत पर फिरोजपुर सिविल अस्पताल के मेडिकल अधिकारी को पीड़िता का मेडिकल कराने और पुलिस को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।


मामले की तफ्तीश कर रहीं सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी प्रेम सिंह, मंगल सिंह, रिंकू व जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed