{"_id":"6673e29290011b040a0a24dc","slug":"man-stabbed-to-death-in-phagwara-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा में भतीजे की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल में बताया हादसा हुआ.. पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: फगवाड़ा में भतीजे की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल में बताया हादसा हुआ.. पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2024 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:02 PM IST
सार
मनसा देवी नगर में मंगलवार को साहिल अंसारी और मुसाहिब अंसारी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े के दौरान मुसाहिब ने साहिल को चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साहिल को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मनसा देवी नगर में एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजे की तेजधार चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साहिल अंसारी पुत्र लाल मोहम्मद अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चाचा मुसाहिब अंसारी पुत्र राइसमियां अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी अस्पताल में साहिल अंसारी की लाश को छोड़कर उसका करीबी रिश्तेदार चला गया है। सूत्रों के अनुसार वहां पर आरोपी चाचा ने डाक्टरों को बताया कि उसका भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई और डाक्टरों ने मृतक की छाती के पास घोंपे गए तेजधार चाकू के निशान देखे जिसकी सूचना फगवाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मामला हत्या का प्रमाणित हुआ और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि मुसाहिब अंसारी घायल हालत में साहिल अंसारी को एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण फिर वह उसे गांधी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई है।
पुलिस सूत्र यह दावा कर रहे है कि साहिल अंसारी की हत्या करने का कारण आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी के साथ उसका बीते कई दिनों से आपसी किसी बात को लेकर होता रहा गाली गलौच रहा है। जानकारी अनुसार दोनो चाचा भतीजा मूल रूप से बिहार के गांव रघुनाथपुर थाना मजौलिया डाकखाना ब्रिज पठानियां जिला बेदियां के रहने वाले हैं। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा जिसके बाद आरोपी चाचा ने भतीजे के छाती के पास चाकू से एक के बाद एक कर दो जानलेवा प्रहार कर दिए जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।