फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Shot in Sunam, Police started investigation

Punjab: बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, मादक पदार्थ लेने आए आरोपियों को पकड़ने की कर रहा था कोशिश

Mon, 05 Jun 2023 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

सुनाम के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे नई अनाज मंडी और अंडर ब्रिज के पास रेलवे लाइन के बीच सड़क पर जा रहे थे। तीन मोटरसाइकिल सवार युवक मादक पदार्थ लेने जा रहे थे, मैंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने गोली मार दी।

विज्ञापन
Man Shot in Sunam, Police started investigation
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के सुनाम में मादक पदार्थ लेने आए व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी हैं साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


घायल राकेश कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनाम के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे नई अनाज मंडी और अंडर ब्रिज के पास रेलवे लाइन के बीच सड़क पर जा रहे थे। तीन मोटरसाइकिल सवार युवक मादक पदार्थ लेने जा रहे थे, मैंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझ पर गोली दाग दी। गोली उनकी जांघ में लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: अब खून-यूरिन जांच से पता चलेगा... दिमाग में कीड़ा है या नहीं, PGI ने ईजाद की नई लूप तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहरी सुनाम के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपिंदरपाल सिंह जेजी ने संपर्क करने पर बताया कि मोटरसाइकिल सवारों की फोटो सीसीटीवी कैमरों से ली गई हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed