{"_id":"6ac35d6a87ac0f3de1015b8f","slug":"man-murdered-in-bathinda-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में युवक की हत्या: तेजधार हथियारों से किया हमला, दो घायल; जमीन विवाद में हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में युवक की हत्या: तेजधार हथियारों से किया हमला, दो घायल; जमीन विवाद में हुई वारदात
Mon, 05 Oct 2026 01:49 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:49 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक हरप्रीत सिंह के भाई सिकंदर सिंह के बयान पर 12 लोगों पर नाम समेत एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या एवं हत्या करने के प्रयास तले केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बठिंडा के गांव हररायपुर में रविवार शाम को कुछ युवकों ने चार युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में हरप्रीत सिंह की मौत हो गई जबकि जगसीर सिंह और लवप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है।
थाना नेहीया वाला पुलिस ने मृतक के भाई सिकंदर सिंह के बयान पर अमनदीप सिंह अमना, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, तोशी सिंह, राजी प्रधान, हरिन्दर सिंह, मेला सिंह, जक्की, कौर सिंह, निक्का फौजी, मोटा, हरमन सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या करने एवं हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सिकंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई हरप्रीत सिंह अपने दोस्त जगसीर सिंह के पास गांव हररायपुर गया था। शाम साढ़े चार बजे के करीब हरप्रीत, जगसीर सिंह, लवप्रीत सिंह, लखवीर सिंह के साथ खड़ा था। इसी दाैरान अमनदीप अमना अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और आते ही उनके भाई एवं उसके दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हरप्रीत सिंह, जगसीर सिंह और लवप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल गोनियाना मंडी में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। वहां हरप्रीत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भुच्चो के डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक हरप्रीत सिंह के भाई सिकंदर सिंह के बयान पर 12 लोगों पर नाम समेत एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या एवं हत्या करने के प्रयास तले केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। डीएसपी ने बताया कि जगसीर और अमनदीप अमना के बीच पिछले लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था, इसी को लेकर घटना हुई है।