फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man cheated on name of marriage moga news

दगाबाज दुल्हनिया: तीन साल तक ऑनलाइन प्यार, दुबई से बरात लेकर पहुंचा दीपक... मैरिज पैलेस पहुंचते ही उड़े होश

Sat, 07 Dec 2024 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 10:44 AM IST
सार

जालंधर का रहने वाला दीपक दुबई में काम करता है। तीन साल से उसकी मनप्रीत काैर से ऑनलाइन दोस्ती थी। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। छह दिसंबर को तय समय पर दीपक 150 लोगों के साथ दुल्हनिया लेने पहुंचा लेकिन बाद में पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

विज्ञापन
man cheated on name of marriage moga news
दूल्हा दीपक - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑनलाइन प्यार हुआ और इकरार भी। तीन साल तक दीपक और मनप्रीत कौर बात करते रहे। प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। ऑनलाइन ही शादी भी तय हो गई। लड़की ने दीपक को छह दिसंबर को बरात लेकर आने को कह दिया। 

विज्ञापन




लड़का दुबई से जालंधर पहुंचा और तय तारीख के अनुसार 150 लोगों की बरात लेकर मोगा पहुंच गया। लेकिन जब बरात लड़की के बताए गए मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। लड़की को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। तब दीपक को अहसास हुआ कि लड़की ने उसे बेवकूफ बनाया है। इसके बाद दूल्हे के लिबास में दीपक पुलिस थाने पहुंचा और लड़की के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन

दुबई में लेबर का काम करता है दीपक

जालंधर गांव मंडीआला के दीपक ने पुलिस को बताया कि वह दुबई में लेबर का काम करता है। मनप्रीत कौर से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। मनप्रीत और उसके परिवार से उनकी बात हुई और शादी के लिए वो 3 दिसंबर को जालंधर पहुंचे। 
 

शादी के लिए ले चुकी थी 70 हजार रुपये 

मोगा में रोज गार्डन मैरिज पैलेस में छह दिसंबर की शादी का कार्यक्रम रखा गया। मनप्रीत ने शादी के खर्च के लिए 70 हजार रुपये भी लिए। वो 150 बारातियों के साथ मोगा पहुंचे और मनप्रीत को फोन किया। उसने गीता भवन के पास स्थित पैलेस पर आने को कहा। गीता भवन के पास पहुंचे ताे वहां ऐसा कोई पैलेस वहां नहीं था। दोबारा लड़की को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। दीपक ने बताया कि शादी पर उनके चार लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed