फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Beaten to death in Firozpur

Firozpur: युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में चार लोगों ने मिलकर किया हमला

Fri, 17 May 2024 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:08 PM IST
सार

आरोपी मंजीत सिंह वासी घटियावाली जट्टा को शक था कि उसकी पत्नी के संदीप के साथ संबंध हैं। आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Man Beaten to death in Firozpur
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जलालाबाद के गांव घटियावाली जट्टा में नाजायज संबंध के शक में चार लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना अरनीवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक संदीप कुमार वासी गांव दुतारावाली के भाई सुधीर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मंजीत सिंह वासी घटियावाली जट्टा को शक था कि उसकी पत्नी के संदीप के साथ संबंध हैं। संदीप गांव इस्लामवाला स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वारदात वाले दिन संदीप पेट्रोल पंप पर था। तभी वहां उसका दोस्त गुरभेज सिंह निवासी माहुआना बोदला आया और कहने लगा कि उसे किसी काम के लिए घटियावाली जट्टा जाना है और मुझे छोड़ आ। 
विज्ञापन


संदीप और गुरभेज सिंह ऑल्टो कार में घटियावाली चले गए। जब वह घटियावाली जट्टा पहुंचे तो मंजीत सिंह और अन्य लोगों ने कार को रोक लिया और संदीप को गाड़ी से बाहर निकाल अपने घर ले गए। उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके भाई ने भी खुद को बचाने के लिए अंदर से कुंडी लगा ली। उक्त आरोपी कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। संदीप को बुरी तरह पीटने लगे और पीट-पीट कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में संदीप को स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया। यहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना अरनीवाला के इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल सुधीर के बयान पर आरोपी मंजीत सिंह, जगसीर सिंह वासी घटियावाली जट्टा, गुरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह वासी किड़ियावाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed