फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man arrested for threatening to kill MLA Sukhpal Khaira

Punjab: विधायक सुखपाल खैरा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर गोली मारने की दी थी धमकी

Sat, 11 Mar 2023 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

खैरा ने पोस्ट व अपनी शिकायत डीजीपी गौरव यादव को व्हाट्सएप पर भेजी थी। साथ ही उनसे फोन पर बातचीत भी की थी। खैरा ने कहा था कि इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मगर ऐसी चीजों को जनता और सरकार के सामने लाने की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
Man arrested for threatening to kill MLA Sukhpal Khaira
सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा भुलत्थ से कांग्रेस के फायर ब्रांड विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले को जिला कपूरथला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना भुलत्थ में विधायक की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने थाना भुलत्थ की पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उन्हें राज गरेवाल36 नाम इंस्टाग्राम आईडी से उनकी (सुखपाल खैरा) से संबंधित एक पोस्ट पर माथे पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसमें सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर थाना भुलत्थ की पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल तेज कर दी। जिसके तहत एसपी-जांच हरविंदर सिंह की अगुवाई में टेक्नीकल मदद का सहारा लेते हुए जिला पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम पर राजगरेवाल36 आईडी को आपरेट करने वाले राजा निवासी खोजपुर थाना भोगपुर जिला जालंधर देहाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी राजपाल सिंह संधू के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed