फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot in Bhulath of Kapurthala

Kapurthala: घर में घुसे लुटेरे, बुजुर्ग को बंधक बनाकर 30 तोले सोना और 70 हजार की नगदी लेकर भागे

Mon, 08 Jul 2024 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:16 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला के बेटा बहू अमृतसर गए हुए थे। दो नकाबपोश घर में घुसे और महिला को कुर्सी से बांधकर सोने के गहने और नकदी चुराकर ले गए।

विज्ञापन
Loot in Bhulath of Kapurthala
कपूरथला में लूट - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ में दो नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुसकर लाखों की नगदी और गहने चुरा लिए। आरोपियों ने घर की महिला को कुर्सी से बांध कर वारदात की। 
विज्ञापन


किसी तरह महिला कुर्सी समेत घर से बाहर निकली जहां पड़ोसियों ने महिला को रस्सियों व सेलो टेप से मुक्त किया। वारदात की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को दी गई। पुलिस बाजार में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरों ने घर से 30 तोले सोना और 70 हजार रुपये की नगदी चुराई है। 
विज्ञापन


भुलत्थ में दुकानदारों की ओर से गर्मियों की छुट्टी के चलते तीन दिन बाजार बंद किए गए हैं, जिसका फायदा उठाते हुए लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। भुलत्थ मेन बाजार में उमा ब्यूटी पार्लर वाली गली में रहने वाली वीना मिगलानी पत्नी परविंदर कुमार शनिवार शाम को घर पर अकेली थीं। गर्मियों की छुट्टी के चलते बाजार बंद थे जिस कारण उनका बेटा राहुल मिगलानी अपनी पत्नी नेहा और बच्चे के साथ अमृतसर गया हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे दो नकाबपोश युवक उनके घर में दाखिल हुए और उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे कुर्सी से बांध दिया। आरोपियों ने उसके हाथ, पैर व मुंह पर सेलो टेप लगा दी। जिसके बाद उन्होंने घर में पड़ी अलमारी को खंगालना शुरू कर दिया। लुटेरों ने अलमारी में रखे हुए 20 तोले सोने के गहने तथा 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। इसके बाद युवक घर की पहली मंजिल पर चले गए जहां पर उसका बेटा तथा बहू रहती है। उनके कमरे की अलमारी में से आरोपियों ने 10 तोले सोने के गहने तथा 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। 


पीड़िता ने बताया कि नकाबपोश युवक जाते समय उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। महिला किसी तरह से कुर्सी के साथ घसीटते हुए बाहर आई तो पड़ोसियों ने उसे रस्सियों से मुक्त किया। जिसके बाद बाजार के लोग जुटे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस तथा उसके बेटे को दी। सूचना मिलने पर थाना सिटी भुलत्थ के एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास की दुकानों परलगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed