फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot From Jeweller in Bathinda of Punjab

बठिंडा: आंखों में केमिकल स्प्रे कर ज्वेलर से लूटे 150 ग्राम सोने के जेवर, पुलिस थाने से कुछ दूरी पर वारदात 

Fri, 04 Jun 2021 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 03:13 PM IST
सार

स्कूटी पर आए एक पुरुष और महिला ने ज्वेलर से सोने की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही ज्वेलर ने जेवर निकालकर काउंटर पर रखे तो आरोपियों ने केमिकल स्प्रे कर दिया। 
 

विज्ञापन
Loot From Jeweller in Bathinda of Punjab
पीड़ित दुकानदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा थाना कोतवाली के बिल्कुल साथ सटे पोस्ट आफिस बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी सवार पुरुष एवं महिला एक ज्वेलर की दुकान में दाखिल हुए। कुछ ही मिनटों में आरोपियों ने दुकान मालिक भीम सेन की आंखों में केमिकल स्प्रे कर डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस और फोरेसिंक टीम ने जांच की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भीम सेन निवासी बठिंडा की पोस्ट आफिस बाजार में फैशन ज्वेलर के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी पर एक पुरुष और महिला आए। दुकान में दाखिल होते ही दोनों ने दुकान मालिक से सोने की चेन दिखाने को कहा। जब दुकान मालिक ने सोने की चेन दिखाई तो दोनों ने दुकान मालिक की आंखों में केमिकल स्प्रे कर दिया और काउंटर पर रखे करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूट कर फरार हो गए। दुकानदार ने शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार एकत्र हो गए और भीम सेन को संभालकर सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन



थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त दुकान में सीसीटीवी कैमरे तो चल रहे हैं पर उनमें रिकार्डिंग नहीं हो रही। अब पुलिस आस पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने दुकान मालिक भीम सेन के बयान दर्ज कर लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed