फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   List of corrupt tehsildars, naib tehsildars released in Punjab

Punjab: भ्रष्ट तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की सूची जारी, बिना एनओसी के हो रही अनधिकृत कॉलोनी की रजिस्ट्रियां

Wed, 21 Jun 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल मनन सैनी, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

पंजाब सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई कर सकती है। जिला होशियारपुर में पांच अधिकारी व छह रिश्वत लेने वाले, जिला कपूरथला में तीन अधिकारी व सात रिश्वत लेने वाले, जिला शहीद भगत सिंह नगर में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, जिला अमृतसर में एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में खुफिया जानकारी मिली है।

विज्ञापन
List of corrupt tehsildars, naib tehsildars released in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब भ्रष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती है। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी है। इसके साथ एक रिपोर्ट भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि भ्रष्टाचार किस तरह से किया जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार जमीन व संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों से रिश्वत लेने के बाद भष्ट्राचार में लिप्त लोग कागजों पर कोड वर्ड लिखने जैसे तरीके अपना रहे थे। वसीका नवीस या निजी लोगों द्वारा रिश्वत लेने के बाद उसी दिन रिश्वत का पैसा संबंधित अधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाता था।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को सौंपी सूची
इसके अलावा व्यावसायिक संपत्ति को आवासीय और शहरी संपत्ति को ग्रामीण बताकर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। कई मामलों में एजेंटों, प्राॅपर्टी डीलरों और कॉलोनाइजरों की अनधिकृत कॉलोनियों में बिना रजिस्ट्रेशन के एनओसी का भुगतान किया जा रहा है। जिन आम लोगों की रजिस्ट्रियों में एनओसी की जरूरत नहीं है, उन्हें एनओसी नहीं होने का बहाना बनाकर घूस ली जाती है। विरासत तबदीली के मामलों में व्यक्ति की विरासत/हस्तांतरण को मंजूरी देने के लिए पटवारी के साथ मिलकर तहसीलदारों के रिश्वत लेने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


इस तरह से बनाई गई है लिस्ट
इनमें पटियाला में 3 अधिकारी, 3 रिश्वत लेने वाले, जिला बरनाला में एक अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, संगरूर जिले में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, मोगा जिले में एक अधिकारी व एक रिश्वत लेने वाला अपराधी, एक अधिकारी व रिश्वत लेने वाला है। जिला फिरोजपुर में एक निजी व्यक्ति, जिला फाजिल्का में एक अधिकारी और एक रिश्वत लेने वाला, जिला एसएएस नगर में चार अधिकारी और 18 रिश्वत लेने वाले। इसी प्रकार रूपनगर जिले में चार अधिकारी व आठ रिश्वत लेने वाले, जिला फतेहगढ़ साहिब में एक अधिकारी व तीन रिश्वत लेने वाले, जालंधर जिले में चार अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले व जनता से सीधे रिश्वत लेने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द कार्रवाई कर सकती है
अब सरकार इन अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई कर सकती है। जिला होशियारपुर में पांच अधिकारी व छह रिश्वत लेने वाले, जिला कपूरथला में तीन अधिकारी व सात रिश्वत लेने वाले, जिला शहीद भगत सिंह नगर में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, जिला अमृतसर में एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में खुफिया जानकारी मिली है। जिला तरनतारन में एक अधिकारी व उक्त अधिकारियों द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार की खुफिया सूचना है। जिला गुरदासपुर में तीन स्थानों पर दो अधिकारी तैनात और उक्त अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार फैलाने की खुफिया सूचना उपलब्ध है। जिला बठिंडा के पांच अधिकारी, जिला मुक्तसर साहिब का एक अधिकारी, जिला लुधियाना के छह अधिकारी और 15 रिश्वत लेने वाले शामिल हैं। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed