{"_id":"63a182598e7b9c6c9c17e57b","slug":"khalistani-slogans-written-on-the-wall-of-government-college-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने पहुंचकर मिटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने पहुंचकर मिटवाया
Tue, 20 Dec 2022 03:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:07 PM IST
सार
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नारों को मिटवाया। देश की पूर्व मंत्री इंदिरा गांधी तथा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी संबंधी भी कुछ लिखा गया था।
विज्ञापन
दीवार पर लिखे देश विरोधी नारे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की दीवार पर मंगलवार को देश विरोधी नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एसएफजे के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो डालकर यह दावा किया है कि सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे गए है।
विज्ञापन
इस संबंधी जब मंगलवार सुबह पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों की तरफ से सर्च किया गया तो सरकारी कॉलेज में खेतीबाड़ी विभाग की प्रेक्टीकल के लिए रखे कॉलेज के एक हिस्से की तरफ खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान देश की पूर्व मंत्री इंदिरा गांधी तथा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी संबंधी भी कुछ लिखा गया। यहां यह भी लिख दिया गया था कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नारों को मिटवाया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन