फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jewelery worth lakhs of rupees stolen in Sukalgarh village of Pathankot

Punjab: परिवार को कमरे में बंद कर कुत्तों को किया बहोश, लाखों रुपये के गहने उड़ाए, घटना CCTV में कैद

Tue, 31 Jan 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

यह चोरी का मामला पठानकोट के गांव सुकालगढ़ का है। मंगलवार सुबह साढ़े 3 बजे वारदात हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs of rupees stolen in Sukalgarh village of Pathankot
पठानकोट के गांव सुकालगढ़ में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट क्षेत्र के गांव सुकालगढ़ (पक्खोचक्क) के एक घर की दीवार फांद चोरों ने नकदी, गहने, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिया। वारदात के समय घर में बाप-बेटी मौजूद थे। चोरों ने सो रहे बाप-बेटी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दो पालतू कुत्तों पर नशीली दवाई छिड़क बेहोश कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी का ताला तोड़कर गहने, जैकेट, एमएच के कार्ड और दो रम की बोतलें चुरा लीं।

विज्ञापन


चोरों ने वारदात को सवेरे 3 बजकर 31 मिनट से लेकर 3 बजकर 51 मिनट (20 मिनट) तक अंजाम दिया। सवेरे साढ़े 5 बजे जब परिवार के सदस्य उठे तो घर के कमरों में सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें 4 चोर हाथों में लाठियां लेकर चोरी करते दिखे।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी का काम करने वाले गोपाल सिंह ने बताया कि उनका दामाद आर्मी में है। घर में वह खुद, बेटी अंजू और उसकी 3 वर्ष की बच्ची रहती है। उन्होंने घर में एक महीने पहले ही सीसीटीवी लगाए थे। सोमवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद वह सभी एक ही कमरे में सो गए। घर में चोर कब घुसे, उन्हें कुछ पता नहीं चला। बेटी रात को कई बार छोटी बच्ची को दूध देने के लिए उठती थी, लेकिन वह नहीं उठी। घर से चोर लाखों के गहने, 2 जैकेट, कंफेक्शनरी का सामान और रम की दो बोतलें चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से सुबह उन्हें पता चला कि रात 11 बजे पहले 4 युवक जमालपुर में दिखे थे। जहां शोर मचाने पर चोर लीचियों के बाग में छिप गए। हालांकि, सूचना पर रात को पुलिस भी पहुंची, लेकिन वह नहीं पकड़े गए। उसके बाद चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed