फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband Murdered His Wife In Hoshiarpur Of Punjab

पंजाब : होशियारपुर में ससुराल पहुंच पति ने की बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर पत्नी को मार डाला

Sun, 28 Feb 2021 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered His Wife In Hoshiarpur Of Punjab
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाना महिलपुर के गांव बघौरा में रविवार को ससुराल जाकर एक पति ने पत्नी की तलवार से वार कर हत्या कर दी। वहीं बेटी को बचाने के लिए दौड़े सास-ससुर को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका के गर्दन और पेट समेत शरीर पर छह घाव मिले हैं। किसी तरह लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर लिया है। परिवार का कहना है कि आरोपी मामूली बातों पर बेटी से झगड़ा करता था। नौ फरवरी को भी हमले के बाद फगवाड़ा पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण बेटी को जान गवांनी पड़ी।
विज्ञापन


माहिलपुर के सिविल अस्पताल में मृतका के भाई विजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन आशा रानी (50) की शादी रेलवे में कार्यरत हरदीप कुमार निवासी फगवाड़ा से 35 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं। हरदीप कुमार मामूली बातों पर पत्नी आशा रानी से झगड़ा करता रहता था। इसको लेकर कई बार पंचायती राजीनामे भी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को हरदीप कुमार ने बहन को बुरी तरह पीटा और फगवाड़ा के एक अस्पताल ले गया। जब वो वहां पहुंचे तो उसने बताया कि आशा रानी अस्पताल से भाग गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला तो तीसरे दिन किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बेटी आदमपुर में है। इसके बाद वह बहन को मायके ले आए। 

आशा ने उन्हें बताया कि पति हरदीप ने उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने फगवाड़ा सदर थाने में दी तो पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद से आशा उनके साथ रह रही थी। रविवार सुबह 11 बजे हरदीप बाइक से घर आ गया। 

अंदर आते ही उसने तलवार से आश रानी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। यह देख पिता बिशन पाल और माता दर्शना देवी बेटी को बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस दौरान घर की छोटी और बड़ी बहू बाजार से घर पहुंची तो आरोपी हरदीप तलवार लेकर उनके पीछे भी भागा। 

किसी तरह उन्होंने पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई। हंगामा सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी हरदीप को काबू कर पुलिस के हवाले किया और बहन को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. मनप्रीत बैंस ने आशा रानी को मृत बता दिया। वहीं पिता बिशन पाल व मां दर्शना रानी को होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही गढ़शंकर के एएसपी तुषार गुप्ता व माहिलपुर के एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल ने वारदात स्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि फगवाड़ा पुलिस की लापरवाही के कारण ही हरदीप कुमार की हत्या करने में सफल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed