{"_id":"64928caf1a669bb7220a5ea4","slug":"heroin-packets-dropped-by-pakistani-drone-in-punjab-bsf-conducts-search-operation-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिले हेरोइन के 14 पैकेट, पांव के निशान भी बने, किसान से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिले हेरोइन के 14 पैकेट, पांव के निशान भी बने, किसान से पूछताछ
Wed, 21 Jun 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:09 AM IST
सार
टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और वहां खेत में स्थित एक ट्यूबवेल के पास प्लास्टिक के बैग में हेरोइन के 14 पैकेट मिले। कई पैकेटों का वजन सौ ग्राम के करीब है।
विज्ञापन
हेरोइन के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से हेरोइन के 14 पैकेट बरामद किए हैं। उक्त पैकेट फेंसिंग पार खेत में लगे ट्यूबवेल के पास छिपाकर रखे थे। बुधवार सुबह बीएसएफ की टीम ने फेंसिंग पार आईबी के पास चेकिंग की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने पांव के निशान देखे। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तब हेरोइन के पैकेट मिले। बीएसएफ फेंसिंग पार खेती करने वाले किसानों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह बीएसएफ टीम ने चेकिंग के दौरान आईबी के पास (बार्डर पिलर नंबर-192/16) किसी व्यक्ति के पांव के निशान देखे। पांव के निशान देखकर शक हुआ कि पाक की तरफ से कोई व्यक्ति भारतीय सीमा में आया है। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और वहां खेत में स्थित एक ट्यूबवेल के पास प्लास्टिक के बैग में हेरोइन के 14 पैकेट मिले। कई पैकेटों का वजन सौ ग्राम के करीब है।
विज्ञापन
पैकेटों में दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन के पैकेट आईबी से पचास मीटर दूर, फेंसिंग से 150 मीटर दूर, बीएसएफ की बीओपी जगदीश से लगभग 1800 मीटर दूर और पाकिस्तान की अकबर वाला पोस्ट के नजदीक मिले हैं। जिस किसान के खेत व ट्यूबवेल के पास से हेरोइन मिली है, बीएसएफ उस किसान से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन