{"_id":"6788be607a48935ee7060383","slug":"gangster-killed-in-encounter-in-batala-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर: प्रभ दासुवाली और डोनी बल का करीबी था, एक एएसआई को भी लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर: प्रभ दासुवाली और डोनी बल का करीबी था, एक एएसआई को भी लगी गोली
Thu, 16 Jan 2025 06:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:20 PM IST
सार
मुठभेड़ में मारा गया रणजीत सिंह कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाली और डोनी बल का करीबी था। उस पर भी हत्या के कई मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बटाला पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने गैंगस्टर की मौत हो गई। घायल गैंगस्टर को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस एनकांउटर में बटाला पुलिस के एक एएसआई भी गोली लगी है। घायल एएसआई अमृतसर में उपचाराधीन है।
मुठभेड़ बुधवार की देर रात करीब 10.30 बजे के करीब गांव रंगड़ नंगल के पास हुई। पुलिस ने मौके पर से एक पिस्टल 4 जिंदा कारतूस और 2 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर पर पहले से ही कई हत्या के मामले दर्ज हैं और विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के संबंध थे। मृतक की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव मरड़ी कलां मजीठा के रूप में हुई है। मरने वाला गैंगस्टर रणजीत सिंह उर्फ राणा गैंगस्टर डोनी, प्रभ दासूवाल, अमन और मन घनशामपुरा के गैंग का सदस्य था।
वीरवार को बटाला में डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात के वक्त गांव नत्त कलां के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रोकने कोशिश की लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने रुकने की बजाए पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार रणजीत सिंह को गोली लग गई। घायल को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीआईजी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन दिनों मृतक रणजीत सिंह ने बटाला में ही किसी के घर में पनाह ली थी। पुलिस इस आरोपी को पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। वहीं इस मुठभेड़ में बटाला पुलिस का एक एएसआई भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल पुलिस जवान को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।