फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Five drug smugglers including two women arrested in Kapurthala

पंजाब में फिर पकड़ी गई नशा तस्कर महिलाएं: कपूरथला की कंतो और पूजा पेशेवर स्मगलर, कई थानों में दर्ज हैं केस

Fri, 04 Apr 2025 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में पेशेवर नशा तस्कर कुलवंत कौर उर्फ कंतो निवासी गांव नवा पिंड भट्ठा और पूजा निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Five drug smugglers including two women arrested in Kapurthala
पुलिस हिरासत में दोनों महिला तस्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करी मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। तीन दिन पहले बठिंडा में पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। विभाग ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं कपूरथला पुलिस ने दो और नशा तस्कर महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


कपूरथला जिला पुलिस ने नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ कपूरथला ने दो थानों की पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में 2.6 किलो अफीम और 290 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। इनमें दो पेशेवर महिला तस्कर भी शामिल हैं। दोनों महिलाओं पर पहले भी नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। वहीं, थाना सदर और थाना कोतवाली में अलग-अलग तीन केस दर्ज करके फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है।
विज्ञापन



 
एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान लिंक रोड तलवंडी मेहमा से अनिल कुमार निवासी मोतीहारा (बिहार) को 2.6 किलो अफीम के साथ दबोचा है। इसका दूसरा साथी संतोष कुमार बिहार भाग चुका है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव बहुई में श्मशानघाट घाट से 100 गज पीछे दो महिलाओं से शक के आधार पर पूछताछ की। तलाशी लेने पर इनसे 40 ग्राम हेरोइन मिली। जिन्हें लेडी पुलिस की मदद से काबू किया गया। आरोपी महिलाओं में कुलवंत कौर उर्फ कंतो निवासी गांव नवा पिंड भट्ठा और पूजा निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी है। एसपी ने बताया कि कंतो पर छह और पूजा पर तीन मामले पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं।


तीसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान पिकनिक स्पॉट कांजली के समीप से मेजर सिंह और लखविंदर सिंह उर्फ कालू निवासी बस्ती जोगीवाल सारंगदेव थाना अजनाला जिला अमृतसर को 250 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा, जोकि पहली बार किसी को डिलीवरी देने आए थे। यह खेप बार्डर पार से आई है। यहां जिस बिग फिश को दी जानी थी, उस पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed