{"_id":"67fa0be7ceae280760094832","slug":"firing-on-aap-sarpanch-in-faridkot-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: फरीदकोट में आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: फरीदकोट में आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली
Sat, 12 Apr 2025 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:15 PM IST
सार
फरीदकोट में आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग की गई है। गंभीर हालत में सरपंच को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल सरपंच
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत सिंह सोढ़ी को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामूली तकरार के बाद मारी गोली
जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव पहलुवाला के सरपंच जसवंत सिंह की गांव के रहने वाले सुखवंत सिंह के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हुई, जिसके चलते आरोपी सुखवंत सिंह ने अपनी पिस्तौल से सरपंच पर फायरिंग कर दी। सरपंच जसवंत सिंह सोढ़ी के पेट में गोली लगी। घटना गांव के गुरुद्वारा साहिब में हुई है।गांव के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग करने का कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की सूचना पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे और घायल सरपंच का हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें: डेराबस्सी में भिड़े दो गुट: पहले गांव में खूनी झड़प, फिर अस्पताल में मचाई गुंडागर्दी.. वीडियो देख कांप जाएंगे
जान को खतरा नहीं
उन्होंने कहा कि गोली पेट की आंत में लगी है जिसके लिए उनका ऑपरेशन हो रहा है। जान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना मामूली तकरार से हुई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी त्रिलोचन ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुखवंत सिंह को महज आधे घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की सरपंच के साथ किसी मामूली बात को लेकर तकरार हुई थी जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।