{"_id":"6539f170f3fe9883d30815d8","slug":"firing-in-icecream-parlour-in-firozpur-two-injured-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: देर से आइसक्रीम लाने पर हुआ विवाद, दुकानदार और ग्राहक में चली गोली, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: देर से आइसक्रीम लाने पर हुआ विवाद, दुकानदार और ग्राहक में चली गोली, दो लोग घायल
Thu, 26 Oct 2023 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:29 AM IST
सार
विवाद शहर में नई खुली आइसक्रीम की दुकान पर हुआ। आइसक्रीम खाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच ग्राहक ने दुकानदार पर गोली दाग दी। गोली दुकानदार की पीठ पर लगी है।
विज्ञापन
हमले में घायल महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के मलवाल रोड स्थित आइसक्रीम पार्लर पर एक परिवार का दुकान मालिक के साथ विवाद हो गया। दोनों ने पिस्तौल निकाल ली और गोली लगने से एक महिला ग्राहक और दुकान का मालिक गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
दुकान मालिक को लुधियाना रेफर किया गया है। सूचना पाकर वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह वारदात बुधवार रात्रि 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मलवाल रोड स्थित एक आइसक्रीम पार्लर खुला है, यहां पर बुधवार देर रात एक खन्ना परिवार आइसक्रीम खाने पहुंचा।
विज्ञापन
आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। किसी कारण आइसक्रीम लाने में दुकानदार से देरी हो गई। परिवार अपनी ही कार में बैठा था। परिवार का एक व्यक्ति गुस्से में दुकानदार से बहस करने लगा। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्तौल निकाल ली। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से दोनों झगड़ पड़े और दोनों तरफ से गोली चलने लगी। इस दौरान दुकानदार खुशप्रीत सिंह की पीठ में गोली लगी। जबकि महिला ग्राहक कीरती खन्ना के पांव में गोली लगी। दोनों को जख्मी हालत में शहर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने खुशप्रीत की गंभीर हालत देख उसे लुधियाना रेफर कर दिया। जबकि कीरती का इलाज फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन