{"_id":"65525356d274558b2a026416","slug":"fight-over-burning-of-firecrackers-in-moga-district-retired-subedar-gurdev-singh-beaten-to-death-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोगा जिले में पटाखे जलाने पर झगड़ा, रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह की पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: मोगा जिले में पटाखे जलाने पर झगड़ा, रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह की पीट-पीटकर की हत्या
Mon, 13 Nov 2023 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:18 PM IST
सार
इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है परिवार के बयान के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के गांव रनिया के आर्मी के 75 साल के एक रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हुआ यूं कि रविवार रात रनिया के रहने वाले दो युवकों ने सूबेदार के बेटे और पाेते पर पटाखे फेंके। विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
जब रिटायर्ड सूबेदार अपने बेटे और पोते को बचाने आए तो हमलावरों ने रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह को भी बुरी तरह पीटा। इसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह के बेटे सुखजीत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिटायर्ड सूबेदार गुरदेव सिंह के बेटे सुखजीत सिंह ने बताया कि रविवार शाम को अपने बच्चों के साथ दिवाली के पटाखे लेने बाजार गया था। जब बच्चों के साथ लौट रहा था तो रास्ते में खड़े कुछ युवकों में से एक ने उन पर पटाखे फेंके। जब ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो युवकों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उनके पिता छुड़ाने आए तो उनको भी पीटना शुरू कर दिया युवकों ने उनके पिता को इतनी बुरी तरह से मारा कि वे गली में ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। हमला करने वाले युवक वहां से भाग गए। इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है परिवार के बयान के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।