फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Encounter in Tarntaran two injured

Punjab: तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल, एक गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:01 PM IST
सार

गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं वे किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं और कहीं वे कोई वारदात करने की योजना तो नहीं बना रहे थे।

विज्ञापन
Encounter in Tarntaran two injured
तरनतारन में मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

तरनतारन में नौशहरा की तरफ से आ रहे तीन बदमाशों ने पुलिस पार्टी द्वारा पीछा किए जाने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह, रोबिन और करणदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला था कि आरोपी गांव खेड़ा से नौशहरा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

 
जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो युवकों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी फायरिंग में गोपी अर्शदीप और रोबिन घायल हो गए, जबकि करणदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगाया जा रहा है कि तीनों युवक किस मकसद से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं वे किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं और कहीं वे कोई वारदात करने की योजना तो नहीं बना रहे थे।

एसएचओ बलजिंदर सिंह का कहना है कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed