{"_id":"63c10f939425627b09501fa6","slug":"encounter-between-gangster-arsh-dalla-aide-and-police-in-talwandi-area-of-firozpur-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी की दोनों टांगों पर लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur: गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी की दोनों टांगों पर लगी गोली
Fri, 13 Jan 2023 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:38 PM IST
सार
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि गुरप्यार सिंह किसी बड़ी वारदात के लिए रेकी कर रहा है। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे घेर लिया। इस पर गुरप्यार सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के तलवंडी भाई चौक पर शुक्रवार सुबह गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर गुरप्यार सिंह के पांव में गोली लगी है, पुलिस ने जख्मी हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
गुरप्यार हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकी घोषित किए गए गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का साथी है। इसकी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में तलाश थी। गुरप्यार तलवंडी भाई में चौहान ज्वेलर्स की रेकी करने पहुंचा था। उससे अर्श डल्ला ने लगभग पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जो चौहान ने देने से इनकार कर दिया था। पुलिस का मानना है कि ये किसी की हत्या करने की फिराक में भी था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वासी तलवंडी भंगेरियां तलवंडी भाई में रेकी करने पहुंचा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार शाम से ही तलवंडी भाई व अन्य जगहों पर नाकाबंदी कर घेराबंदी की हुई थी। शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर तलवंडी भाई के चौक के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस से बच निकलने के लिए अपनी 38 बोर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उस पर फायरिंग की, गोली उसके पांव में लगी। उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार कर जीरा सिविल अस्प्ताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर गुरप्यार तलवंडी भाई में किसी बड़ी वारदात देने की फिराक में है। गुरुवार शाम से ही सीआईए स्टाफ जीरा, तलवंडी भाई पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां गुरप्यार की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आज सुबह जैसे ही बाइक पर सवार गुरप्यार तलवंडी भाई चौक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन पुलिस से बचकर भागने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। गोली उसके पांव में जाकर लगी और वह जख्मी हो गया। उसे काबू कर जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
गुरप्यार आतंकी घोषित किए अर्श डल्ला का साथी है। अर्श डल्ला ने तलवंडी भाई के चौहान ज्वेलर्स से लाखों में फिरौती मांगी थी, जो उसने देने से इनकार कर दिया था। 12 नवंबर को गैंगस्टरों ने चौहान के घर पर फायरिंग की थी। गुरप्यार चौहान ज्वेलर्स की रैकी करने पहुंचा था और इसने किसी की हत्या भी करनी थी। पुलिस को इसकी तलाश थी क्योंकि ये ड्रग्स, हथियार तस्करी व टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल रहा है। डीआईजी ने कहा कि तलवंडी भाई पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्यार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन