फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Employee of iron trader shot and looted in Mandi Gobindgarh

Loot in Punjab: मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा कारोबारी के कारिंदे को गोली मार लूटे 12 लाख, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jun 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 01:48 PM IST
सार

तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए थे। आरोपी कारिंदे की रेकी कर रहे थे। वह कैश लेकर सीढ़ियां चढ़ा तो आरोपियों ने उसे लूट लिया।

विज्ञापन
Employee of iron trader shot and looted in Mandi Gobindgarh
सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में प्रीत नगर इलाके स्थित एक लोहा कारोबारी के कारिंदे को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूटे जाने की खबर है। लुटेरों ने वारदात से पहले कारिंदे की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फिर उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लुटेरों की संख्या तीन बताई जा रही है। आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। घायल की पहचान परमिंदर सिंह मोंटू निवासी सरहिंद बाड़ा के तौर पर हुई है। उसे सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


घायल व्यक्ति के पेट में गोली फंसी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रीत नगर व कुक्कड़ माजरा इलाके स्थित युवराज इंपेक्स में कार्यरत परमिंदर मोंटू सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ अपने दफ्तर पर कैश लेकर आ रहा था। उसकी रेकी की जा रही थी। जैसे ही मोंटू कैश लेकर दफ्तर की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंचा तो लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्ची डालकर कैश छीन लिया और जाते-जाते उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद गोबिंदगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने में जुट गई। जिस फर्म का कैश परमिंदर मोंटू से छीना गया है उसका मालिक कपिल अरोड़ा है। यह भी जानकारी मिली है, उक्त कैश मालिक के घर से लाया गया था। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ जमील मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed