फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ED recovers arms, contraband during drugs-linked money laundering case raids in Punjab

Punjab: तरनतारन में ईडी ने मनी लॉर्न्डिंग मामले में दी दबिश, जब्त किया भारी मात्रा में नशा और हथियार

Sat, 04 Feb 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 08:34 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने नशीले पदार्थों से जुड़े मनी लॉंड्रिंग के मामले में छापे के दौरान तरनतारन जिले के शेरोन, नौशेरा पन्नुआन और बुघा आदि गांवों में शुक्रवार को 10 अलग-अलग परिसरों में तलाशी ली।

विज्ञापन
ED recovers arms, contraband during drugs-linked money laundering case raids in Punjab
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

नशा और मनी लॉंड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पंजाब के तरनतारन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। ईडी की दबिश में हथियार, गोला बारूद और करीब 16 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसे एनसीबी को सुपूर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने नशीले पदार्थों से जुड़े मनी लॉंड्रिंग के मामले में छापे के दौरान तरनतारन जिले के शेरोन, नौशेरा पन्नुआन और बुघा आदि गांवों में शुक्रवार को 10 अलग-अलग परिसरों में तलाशी ली।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान दो राइफल, तीन पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की गईं। ईडी के प्रवक्ता ने बताया कि स्केटर सिंह उर्फ लद्दी, गज्जन सिंह, माखन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ सहयोगियों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की टीम माखन सिंह के बेटे हरदेव सिंह उर्फ रैंबो पर मनी लॉंड्रिंग एक्ट के तहत दायर मामला और अन्य के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की जांच को पहुंची थी। एजेंसी ने कहा कि हरदेव सिंह वर्तमान में चार किलो हेरोइन की बरामदगी से संबंधित 2018 के ड्रग्स मामले में अमृतसर की केंद्रीय जेल में बंद है।

ईडी ने मौके पर हथियार और गोला-बारूद की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, क्योंकि आवासीय परिसरों से बरामद कुछ हथियारों के लिए मूल लाइसेंस उपलब्ध नहीं थे। इसलिए उन्हें स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया।


लगभग 16 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ भी बरामद किया गया, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने जब्त कर लिया, जिन्हें ईडी ने छापे के दौरान सहायता के लिए बुलाया था। छापेमारी के दौरान आरोपी व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य सहयोगियों के नाम पर करोड़ों की कई अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed