{"_id":"6169890438f8383eb37899f4","slug":"drug-smuggler-arrested-with-heroin-worth-34-crores-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पार से नशा तस्करी: पाक से मंगवाई 34 करोड़ की हेरोइन, बसपा की टिकट पर लड़ चुका है चुनाव, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरहद पार से नशा तस्करी: पाक से मंगवाई 34 करोड़ की हेरोइन, बसपा की टिकट पर लड़ चुका है चुनाव, काबू
Fri, 15 Oct 2021 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब )
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब )
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:29 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब के फिरोजपुर से एक युवक को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। युवक बसपा नेता बताया जा रहा है। सरहद पार से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों से उसने हेरोइन मंगवाई थी। बरामद की गई 6 किलो 710 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 34 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने फिरोजपुर पंजाब के गांव नौरंगके सियाल से बसपा नेता को छह किलो 710 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सरहद से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। उधर, थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
उधर, सियासी लोगों का कहना है कि आरोपी बसपा की टिकट से कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के खिलाफ वर्ष 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव में इसे लगभग बारह हजार वोटें मिलने की बात कही जा रही है।
एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने वीरवार को आरोपी दीदार सिंह (पूर्व सरपंच) पुत्र कश्मीर सिंह वासी नौरंगके सियाल को 120 ग्राम हेरोइन के साथ पीरां वाला मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दीदार ने बताया कि उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो बीएसएफ की चौंकी टापू के पास फेंसिंग पार धान के खेतों में पाक तस्कर छिपाकर गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बीएसएफ की बटालियन-116 के वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल किया। आरोपी की निशानदेही पर सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट नंबर-177 के पास बार्डर पिल्लर नंबर-177/10 के नजदीक बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम को छह किलो 610 ग्राम हेरोइन एक प्लास्टिक की बोरी में बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: अंबाला: पाक खुफिया एजेंसियों ने भारतीय मोबाइल नंबर से लिंक की थी फेसबुक प्रोफाइल, पाकिस्तानी महिला एजेंट का था अकांउट
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं। पाक तस्करों से वाट्सएप के जरिये संपर्क साध कर अपनी बताई हुई जगह पर हेरोइन की खेप मंगवाई थी। वहां से हेरोइन को उठाने के लिए किस व्यक्ति के साथ जाना था इसके बारे में जांच की जा रही है। आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। इससे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने बताया कि इस पर तीन क्रिमनल केस है, दो लड़ाई झगड़े और एक अवैध पिस्तौल का मामला दर्ज है। जब एसएसपी से पूछा गया कि आरोपी किस राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है, तो एसएसपी ने कहा कि इस संबंधी जांच की जा रही है।
उधर, सियासी जानकारों का कहना है कि दीदार सिंह पूर्व सरपंच है। मौजूदा समय में पंजाब की एक प्रसिद्ध राजनीतिक पार्टी में शामिल हुआ है। वर्ष 2012 में बसपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। वर्ष 2012 की प्रत्याशियों की सूची में इसका नाम पंद्रह स्थान पर दर्ज है।