फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drone dropped illegal weapons in school in khadoor sahib

ड्रोन से स्कूल में गिरा अवैध असलहा: पाकिस्तान की तरफ से आया था ड्रोन, 30 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद

Sat, 28 Feb 2026 08:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 08:33 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार पीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट में मेड इन चाइना 30 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Drone dropped illegal weapons in school in khadoor sahib
स्कूल प्रांगण में गिरा असलाह - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री खडूर साहिब के सीमांत गांव डल्ल स्थित जगजीत मॉडल स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार दोपहर करीब 3:45 बजे ड्रोन के जरिए फेंका गया अवैध असलहा बरामद होने से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पंचायत को सूचना दी, जिसके बाद थाना खालड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार पीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट में मेड इन चाइना 30 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए। इससे पहले गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आहट महसूस की गई थी, जबकि शुक्रवार को गांव डलीरी व डल्ल क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सीमा पर तैनात बीएसएफ ने पुलिस को सतर्क किया। थाना प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह और बीएसएफ कमांडेंट अभय सिंह ने मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed