फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder in Thikriwal village of Barnala at Punjab

Barnala Double Murder: बरनाला में ऑनर किलिंग, घर के बाहर पड़ी थी युवक की लाश, अंदर मृत मिली युवती

Tue, 23 May 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 May 2023 04:00 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि युवक-युवती लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सोमवार रात गुरदीप मनप्रीत के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे लड़की के पिता ने देख लिया जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Double murder in Thikriwal village of Barnala at Punjab
Barnala News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरनाला के गांव ठीकरीवाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के बाहर मिला वहीं युवती की लाश घर के अंदर से बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरनाला डीएसपी सतबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात बरनाला के गांव में ठीकरीवाला में दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका की पहचान मनप्रीत कौर (25) और मृतक की पहचान गुरदीप सिंह (30) के तौर पर की गई है। युवती को गला घोट कर मारा गया है और युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया है। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि युवक-युवती लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सोमवार रात गुरदीप मनप्रीत के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे लड़की के पिता ने देख लिया जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed