{"_id":"614c25758ebc3e0387181434","slug":"criminal-cases-registered-against-three-members-of-dera-sirsa-in-incidents-related-to-bargadi-sacrilege-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी और विवादित पोस्टर मामले में डेरा सिरसा कमेटी के तीन सदस्यों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी और विवादित पोस्टर मामले में डेरा सिरसा कमेटी के तीन सदस्यों पर केस दर्ज
Thu, 23 Sep 2021 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:29 PM IST
सार
बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी घटनाओं में भगौड़े चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
फरीदकोट अदालत के आदेश पर थाना बाजाखाना पुलिस ने बरगाड़ी में पावन स्वरूप की बेअदबी करने व गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में भगौड़ा होने के आरोप में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इससे पहले पावन स्वरूप चोरी की घटना में भी भगौड़ा होने के चलते इन तीनों कमेटी सदस्यों के खिलाफ इसी साल मार्च माह में केस दर्ज किया गया था और उसके बाद इनकी जायदाद जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कुर्सी से हटे कैप्टन का खौफ बरकरार: बसों और दफ्तरों से पुराने सीएम के पोस्टर हटाने में लगी चन्नी सरकार, करीबियों पर भी वार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। गिरफ्तार हुए डेरा प्रेमियों की पूछताछ के आधार पर इन तीनों घटनाओं में डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के इन तीन सदस्यों की भूमिका सामने आने के बाद एसआईटी ने तीनों घटनाओं में ही इन कमेटी सदस्यों को चार्जशीट किया हुआ है लेकिन इनके अभी तक गिरफ्त में ना आने की वजह से अदालत ने इन्हें तीनों घटनाओं में भगौड़ा घोषित कर दिया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत इनके खिलाफ भगौड़े होने के भी तीन अलग अलग केस दर्ज किए जा चुके है। अगली प्रक्रिया के तहत इनकी जायदाद जब्त करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है और अदालत ने एसआईटी को इन आरोपियों की जायदाद के विवरण जुटाकर अदालत में पेश करने के आदेश दिए हुए है।