{"_id":"648d4da75cca8161d10b78e6","slug":"cash-stolen-from-suvidha-center-located-in-mini-secretariat-of-bathinda-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: मिनी सचिवालय स्थित सुविधा केंद्र से दस लाख की नगदी चोरी, DVR भी साथ ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: मिनी सचिवालय स्थित सुविधा केंद्र से दस लाख की नगदी चोरी, DVR भी साथ ले गए चोर
Sat, 17 Jun 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:18 PM IST
सार
मिनी सचिवालय में जहां एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय है, वहीं नजदीक में सुविधा केंद्र है। शुक्रवार के अलावा बाकी दिनों की जो दस लाख से अधिक नगदी थी, उसको बैंक में जमा करवाने के लिए सुविधा कर्मी गए थे, लेकिन एरर आने की वजह से शुक्रवार को यह रकम जमा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बठिंडा के सुविधा केंद्र में चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बठिंडा में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मिनी सचिवालय में स्थित एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के नाक तले चोरों ने सुविधा केंद्र से लगभग दस लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: विशेष सत्र में विपक्ष को मिलेगा कम समय, पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद स्थगित होगी कार्यवाही
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना के बारे में शनिवार को तब पता चला जब सुविधा केंद्र कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा कि किसी जानकार ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूरे स्टाफ को एक जगह इकट्ठा कर लिया है। डीएसपी सिटी टू गुरप्रीत सिंह सभी से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिनी सचिवालय में जहां एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय है, वहीं नजदीक में सुविधा केंद्र है। शुक्रवार के अलावा बाकी दिनों की जो दस लाख से अधिक नगदी थी, उसको बैंक में जमा करवाने के लिए सुविधा कर्मी गए थे, लेकिन एरर आने की वजह से शुक्रवार को यह रकम जमा नहीं हो पाई। इस पर सुविधा केंद्र कर्मी रकम को वापस ले आए। इस पैसे को सुविधा केंद्र के लॉकर में ही रखा गया था। शुक्रवार देर रात किसी जानकार ने ही यह नगदी चोरी कर ली और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना था कि पुलिस उक्त पूरे मामले की जांच कर रही है।