फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case of theft by two women from house of DSP in Bathinda

Bathinda: सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से लाखों की चोरी, नाैकरानी बनकर घुसीं थीं दो महिलाएं

Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं। इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन
Case of theft by two women from house of DSP in Bathinda
बठिंडा में डीएसपी के घर चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से दो महिलाओं द्वारा लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं नौकरानी बनकर घर की साफ-सफाई करने आई थीं और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीएसपी की पत्नी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं खुद को घरेलू नौकरानी बता रही थीं और घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं। इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि तरनजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed