{"_id":"61e02a53d0db1d252f10ab87","slug":"bsf-seized-6-kg-heroin-from-indo-pak-border-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ी नशा तस्करी: अमृतसर में छह किलो हेरोइन बरामद, फिरोजपुर सेक्टर में सवा दो माह में 100 किलो से ज्यादा पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में बढ़ी नशा तस्करी: अमृतसर में छह किलो हेरोइन बरामद, फिरोजपुर सेक्टर में सवा दो माह में 100 किलो से ज्यादा पकड़ी
Thu, 13 Jan 2022 07:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:08 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशा तस्करी बढ़ गई है। मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तस्करों के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रहे हैं। अमृतसर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने छह किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने (बीएसएफ) 12 और 13 जनवरी की मध्यरात्रि भारत-पाक सीमा से छह किलो हेरोइन बरामद की है। अमृतसर सेक्टर में फेंसिंग के पास हेरोइन के पांच पैकेट और फिरोजपुर में फेंसिंग के पास हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं। बीएसएफ ने फेंसिंग के पास सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के पांच पैकेट पकड़े हैं। जिनमें 4.760 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह फिरोजपुर सेक्टर में फेंसिंग के पास सर्च अभियान में हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें 1.3 किलो हेरोइन पाई गई। डीआईजी ने बताया कि बार्डर पर बीएसएफ पूरी तरह से चौकस है। धुंध में आधुनिक यंत्रों से जवान गश्त करते हुए देश विरोधी तत्वों और तस्करों के प्रयास को लगातार विफल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सवा दो माह में अकेले फिरोजपुर सेक्टर से सौ किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव में बांटने के लिए पाकिस्तान से भारी संख्या में हेरोइन की खेप पंजाब (भारत) में पहुंच चुकी है। तस्करों ने हेरोइन जुटाने का कार्य तब से जारी कर दिया था जब से पंजाब में सियासी दलों ने चुनावी रैलियां आयोजित करना शुरू कर दिया था। नवंबर से लेकर अब तक अकेले फिरोजपुर सेक्टर से सटी भारत-पाक सरहद से बीएसएफ 100 किलो से ज्यादा हेरोइन पकड़ चुकी है, जबकि इससे कई गुना ज्यादा हेरोइन पाकिस्तान से पंजाब में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि चुनाव में वोट के लिए नशे का इस्तेमाल न हो इसको सुनिश्चित करना जरूरी है लेकिन बीएसएफ की ओर से पकड़ी गई हेरोइन के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों सरहद पर एक दिन में विभिन्न जगहों पर हेरोइन की खेप पकड़ी जा रही है, यह सब कुछ विधानसभा चुनाव की खातिर हो रहा है।
विज्ञापन
भारतीय तस्करों के आर्डर पर पाक तस्कर घनी धुंध में हेरोइन की खेप पहुंचाने में जुटे हैं। जनवरी माह के 12 दिन के भीतर अकेले फिरोजपुर सेक्टर से बीएसएफ 30 किलो हेरोइन पकड़ चुकी है। जो सरहद से पंजाब पहुंच चुकी है, उसकी गिनती ही नहीं है। जानकारों का कहना है कि शराब माफियों ने लाखों लीटर कच्ची दारू तैयार कर ब्यास-सतलुज संगम हरिके पत्तन की झील में बने सरकंडों के टापुओं और सतलुज नदी में फैली जलकुंभी के नीचे पानी में तिरपालों में भरकर छिपा रखी है। कई लाख लीटर कच्ची दारू आबकारी-पुलिस की संयुक्त टीम पकड़ भी चुकी हैं।
सवा दो माह में बीएसएफ ने कितनी पकड़ी हेरोइन
बीएसएफ ने 14 नवंबर को सात किलो 412 ग्राम, 25 दिसंबर को 10 किलो 852 ग्राम, 26 दिसंबर को 34 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके अलावा एक जनवरी 2022 को एक किलो, 10 जनवरी को 21 किलो 570 ग्राम व 12 जनवरी को सात किलो 424 ग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। अब भी पंजाब से सटी भारत-पाक सरहद पर हेरोइन की खेप मिलना जारी है।