{"_id":"6395b627bc460a50576e4763","slug":"bsf-jawans-recovered-weapons-in-abohar-area-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: BSF जवानों ने अबोहर इलाके में दो AK-47 राइफल, दो पिस्टल, मैगजीन और कारतूस किए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: BSF जवानों ने अबोहर इलाके में दो AK-47 राइफल, दो पिस्टल, मैगजीन और कारतूस किए बरामद
Sun, 11 Dec 2022 04:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Dec 2022 04:21 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर इलाके में 2 एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
BSF के जवानों ने पंजाब के अबोहर इलाके में किए हथियार बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से फेंसिंग पार खेत में दबाई एके-47 दो राइफल, दो पिस्तौल, चार खाली व चार भरी मैगजीन बरामद की है। बीएसएफ ने रात के समय घनी धुंध में पाकिस्तानी तस्करों की भारतीय सीमा में गतिविधियां महसूस की थीं, इसीलिए रविवार सुबह जवानों ने सर्च अभियान चलाया। यह घटना बीएसएफ अबोहर सेक्टर की बीओपी शमशेके में हुई है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-160 के जवान रात के समय सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने पाक तस्करों की हरकत महसूस की। सुबह होने पर बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया। फेंसिंग पार खेत में जमीन के नीचे पाक तस्करों ने हथियार छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
जमीन खोदकर बीएसएफ ने एके-47 दो राइफल, दो पिस्तौल, दो खाली व दो भरी मैगजीन बरामद की है। इन दिनों सरहद पर घनी धुंध पड़ रही है। इसी का फायदा दोनों देश के तस्कर उठा रहे हैं। पाकिस्तान अब हेरोइन कम और हथियारों की खेप ज्यादा भेजने में जुटा है। खुफिया सूत्रों ने चिंता जताई और कहा कि जिस तरह पाकिस्तान हथियारों की खेप भेजने में तुला है, इससे जाहिर होता है कि वह पंजाब में अशांति फैलाने की मंशा में है। तरनतारन में पुलिस चौकी पर भी पाकिस्तान से लाए गए रॉकेट से हमला किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद पर बढ़ाई चौकसी, अधिक संख्या में जवान तैनात: डीआईजी
तरनतारन में पुलिस थाना पर आरपीजी हमले के बाद सरहद पर बीएसएफ जवानों की संख्या बढ़ाकर चौकसी बढ़ा दी गई है। धुंध में आधुनिक यंत्रों की मदद ली जा रही है। सीमांत ग्रामीणों के साथ बीएसएफ ने तालमेल बढ़ा दिया है। ग्रामीणों को बीएसएफ अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर दिए हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति पर शक होने व ड्रोन दिखने पर उन्हें सूचित कर सकें। डीआईजी पवन बजाज ने कहा कि सरहद पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। 15 दिन के भीतर बहुत से ड्रोनों को पकड़ा है। जवान दिन-रात सरहद पर पाक की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हैं।