{"_id":"63da7ec6d5071a5cf126fd49","slug":"bsf-fired-4-rounds-on-pak-drone-carrying-heroin-in-india-border-in-punjab-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भारत सीमा में हेरोइन लेकर आए पाक ड्रोन पर BSF ने की 4 राउंड फायरिंग, 2.622 KG हेरोइन बरामद, ड्रोन लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: भारत सीमा में हेरोइन लेकर आए पाक ड्रोन पर BSF ने की 4 राउंड फायरिंग, 2.622 KG हेरोइन बरामद, ड्रोन लौटा
Wed, 01 Feb 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:31 PM IST
सार
ड्रोन को गिराने के लिए चार राउंड फायरिंग की गई, लेकिन ड्रोन लौटने में सफल रहा। ड्रोन से गिराई गई दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बीएसएफ ने बरामद की है।
विज्ञापन
गेहूं के खेत से मिले हेरोइन के पैकेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार सुबह स्पेशल सर्च अभियान दौरान फाजिल्का क्षेत्र में बीएसएफ की बीओपी खोखर के पास गेहूं के खेत में से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, इनमें दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है उससे भी पूछताछ की जा रही है। हेरोइन की खेप फेंककर पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने गोलियां भी दागीं, जो पाक सीमा में लौट गया।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात बीएसएफ बटालियन-55 के जवान बीओपी खोखर के नजदीक गश्त कर रहे थे कि उन्होंने आसमान में पाक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर चार राउंड गोलियां दागीं, ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
ड्रोन हेरोइन की खेप फेंक कर पाक की तरफ लौट रहा था तभी बीएसएफ ने गोलियां चलाई थी। आज सुबह उस एरिया में सर्च अभियान चलाया गया, जहां पर ड्रोन की हरकत देखी गई थी। सर्च दौरान गेहूं के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं जो पीले रंग के बैग में थे। दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, इसकी करीब तेरह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन