{"_id":"63d90fdcb579532a782f4e22","slug":"bsf-caught-three-kg-of-heroin-on-indai-pakistan-border-in-punjab-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरहद पर BSF ने पकड़ी तीन किलो हेरोइन, 15 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सरहद पर BSF ने पकड़ी तीन किलो हेरोइन, 15 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत
Tue, 31 Jan 2023 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:25 PM IST
सार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सरहद पार अपराध को बढ़ावा देने का पाकिस्तान का रवैया सुधर नहीं रहा है। पंजाब में बीएसएफ ने एक बार फिर पाक की नापाक हरकत को नाकाम किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में ममदोट क्षेत्र में सरहद पर गश्त कर रहे जवानों ने आईबी के पास भारतीय क्षेत्र में पाक तस्करों के पांव के निशान देख सर्च आपरेशन चलाया। बीएसएफ को हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं, जिनका वजन तीन किलो और कीमत पंद्रह करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
भारतीय तस्करों की बताई जगह पर रात के समय घनी धुंध की आड़ में पाक तस्कर भारतीय सीमा के खेतों में हेरोइन रख कर चले गए थे। यह घटना सोमवार रात सीमांत गांव दोना तेलू मल स्थित चेक पोस्ट मब्बो के पास घटी है।
विज्ञापन
बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। रात के अंधेरे व धुंध में पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस की गई थी। मंगलवार सुबह आईबी पर गश्त करते समय जवानों ने पाक तस्करों के पांव के निशान भारतीय क्षेत्र में देखे।
विज्ञापन
इसके बाद जवानों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। गांव दोना तेलु मल स्थित बीएसएफ की चेक पोस्ट मब्बो के पास गेहूं के खेत में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का लिफाफा मिला। इसमें पीले रंग की टेप से लिपटे तीन पैकेट मिले, इनमें तीन किलो हेरोइन थी। उक्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। जिस किसान के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, उससे बीएसएफ अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है।